मतदान के विभिन्न पहलुओं से रू-ब-रू हुई जनता

खूंटी : पीडब्ल्यूडी के तत्वावधान में तोरपा प्रखंड मुख्यालय में बैठक हुई. इसमें स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अभियान व कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संस्थाओं को अपने संबंधित क्षेत्र से बढ़-चढ़ कर भाग लेने व अपने स्तर पर मतदाताओं को मतदान […]
खूंटी : पीडब्ल्यूडी के तत्वावधान में तोरपा प्रखंड मुख्यालय में बैठक हुई. इसमें स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अभियान व कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संस्थाओं को अपने संबंधित क्षेत्र से बढ़-चढ़ कर भाग लेने व अपने स्तर पर मतदाताओं को मतदान के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अहम भूमिका निभाने को कहा गया.
इस दौरान स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के लोगों को चुनाव संबंधित आवश्यक जानकारी जिसमें वोटर लिस्ट में नाम जांच कराना, नये मतदाता जो एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष के हो चुके हैं, उन्हें प्रपत्र 6 को भरने व मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के विषय में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने व जागरूक करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों को इवीएम-वीवीपैट की जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










