ePaper

हाथी ने घर का शटर तोड़ कर सामान रौंदा

Updated at : 12 Mar 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने घर का शटर तोड़ कर सामान रौंदा

कर्रा : प्रखंड के गोविंदपुर में रविवार की देर रात्रि जंगली हाथी ने ज्योतिष साहू के मकान के शटर को तोड़ कर हजारों रुपये की इमली व चावल रौंद दिया. लोगों ने बताया कि हाथी छोटे कद का है जो दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस जाता है. ज्ञात हो कि 16 फरवरी को उत्क्रमित प्राथमिक […]

विज्ञापन

कर्रा : प्रखंड के गोविंदपुर में रविवार की देर रात्रि जंगली हाथी ने ज्योतिष साहू के मकान के शटर को तोड़ कर हजारों रुपये की इमली व चावल रौंद दिया. लोगों ने बताया कि हाथी छोटे कद का है जो दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस जाता है. ज्ञात हो कि 16 फरवरी को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुरचकेल में भी हाथी ने दरवाजा तोड़ कर चावल, दाल व कुर्सी को तोड़ दिया था. सोमवार को फॉरेस्टर शशि सहाय गोविंदपुर पहुंचे और क्षतिग्रस्त जगह की जांच की. उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत सहायता देने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola