मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू

खूंटी : जिले में बुधवार से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरू हो गयी. पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा में वाणिज्य और गृह विज्ञान की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 146 परीक्षार्थी थे. इसमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं इंटरमीडिएट में वोकेशनल की परीक्षा थी़ जिसमें मात्र एक परीक्षार्थी था और वह भी अनुपस्थित […]
खूंटी : जिले में बुधवार से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरू हो गयी. पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा में वाणिज्य और गृह विज्ञान की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 146 परीक्षार्थी थे. इसमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वहीं इंटरमीडिएट में वोकेशनल की परीक्षा थी़ जिसमें मात्र एक परीक्षार्थी था और वह भी अनुपस्थित रहा.
इस वर्ष कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जिले में सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ठीक ढंग से कार्य करते पाये गये हैं. तोरपा. तोरपा में दो केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा बुधवार को शुरू हुई. परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही थी. सीओ आशीष कुमार मंडल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










