विधवा को अब तक नहीं मिला योजना के तहत सिलेंडर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 2:33 AM

विज्ञापन

कर्रा : प्रखंड के हसबेड़ा गांव निवासी विधवा अबलू देवी (64) को उज्ज्वला योजना के तहत अब तक सिलेंडर व चूल्हा नहीं मिला है. वह कई महीनों से अर्चना गैस एजेंसी कर्रा व संबंधित विभाग का चक्कर लगा रही है. वह अंत्योदय कार्डधारी है. महिला ने गुरुवार को भाजपा खूंटी जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी […]

विज्ञापन

कर्रा : प्रखंड के हसबेड़ा गांव निवासी विधवा अबलू देवी (64) को उज्ज्वला योजना के तहत अब तक सिलेंडर व चूल्हा नहीं मिला है. वह कई महीनों से अर्चना गैस एजेंसी कर्रा व संबंधित विभाग का चक्कर लगा रही है. वह अंत्योदय कार्डधारी है.

महिला ने गुरुवार को भाजपा खूंटी जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी को अपनी पीड़ा बतायी. कहा कि योजना के तहत गैस लेने के लिए चार बार आवेदन जमा कर चुकी है.

किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई है. श्री सोनी ने संबंधित पदाधिकारी से वार्ता कर त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस कनेक्शन दिलाने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola