आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने में लगी है भाजपा – डॉ अजय कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खूंटी : भाजपा का विकास मॉडल देखना है तो छत्तीसगढ़ और गुजरात के आदिवासी क्षेत्र में जाकर देखें. गुजरात में आठ प्रतिशत आदिवासी हैं, जिसमें से 80 प्रतिशत लोग विस्थापित हैं. छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की स्थिति भयावह है, वहां भाजपा ने आदिवासियों को समाप्त कर दी है. झारखंड में भी सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन लाने […]
विज्ञापन
खूंटी : भाजपा का विकास मॉडल देखना है तो छत्तीसगढ़ और गुजरात के आदिवासी क्षेत्र में जाकर देखें. गुजरात में आठ प्रतिशत आदिवासी हैं, जिसमें से 80 प्रतिशत लोग विस्थापित हैं. छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की स्थिति भयावह है, वहां भाजपा ने आदिवासियों को समाप्त कर दी है.
झारखंड में भी सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन लाने व जमीन की परिभाषा ही बदलने की प्रयास किया गया है. यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने रविवार को खूंटी के नगर भवन में आयोजित कांग्रेस मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि भाजपा देश से आरक्षण को समाप्त कर देगी.
निजी संस्थानों को लाकर आरक्षण को छीन लेगी. इसकी शुरुआत मेडिकल कॉलेजों से होगी. राज्य में स्कूल बंद हो रहे हैं और शराब की दुकानें खुल रही हैं. गरीब किसानों के संसाधनों का हक अमीरों को दिया जा रहा है. मोदी जी अपने प्रचार में पांच हजार करोड़ खर्च करते हैं और पोलियो की दवा के लिए विदेश से 100 करोड़ की मांग करते हैं.
भाजपा के मुंह में राम होता है और दिल में नाथुराम. उन्होंने कहा कि मोदी भगाओ देश बचाओ, रघुवर भगाओ झारखंड बचाओ के नारे को बुलंद करते हुए कहा कि 2019 में भाजपा को हर हाल में भगाना है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार घोषणाएं कर रहे हैं, पर जमीन पर कुछ भी नहीं उतर पाया है.
योजनाएं सिर्फ कागजों पर हैं. रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म की सोच लेकर चलती है. कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर सरकार लाखों खर्च कर दी, लेकिन उनके गांव उलिहातू में पीने का पानी तक नहीं है. कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार बड़ाइक सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए.
डॉ अजय कुमार ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मरांडी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, रोशन सुरीन, ओम प्रकाश मिश्र, मदन मोहन शर्मा, अमोल नीरज खलखो, पीटर मुंडू, प्रभाष जायसवाल, सयुम अंसारी, बैजनाथ मुंडा, किशोर गौंझू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










