सिल्ली : रांची जिला स्तरीय तीरंदाजी टीम का चयन

Updated at : 22 Oct 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली : रांची जिला स्तरीय तीरंदाजी टीम का चयन

सिल्ली : स्कूल्स गेम्स फेडरेशन अॉफ इंडिया (एसजीएफआइ) की ओर से 29 से 31 अक्तूबर तक सरायकेला खरसावां में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची जिला स्तरीय टीम के चयन हेतु रविवार को सिल्ली स्थित बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र मेें प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस प्रतियोगिता में रांची जिले के करीब 20 स्कूल […]

विज्ञापन
सिल्ली : स्कूल्स गेम्स फेडरेशन अॉफ इंडिया (एसजीएफआइ) की ओर से 29 से 31 अक्तूबर तक सरायकेला खरसावां में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची जिला स्तरीय टीम के चयन हेतु रविवार को सिल्ली स्थित बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र मेें प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
इस प्रतियोगिता में रांची जिले के करीब 20 स्कूल के 50 तीरंदाजों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में इंडियन, रिकर्व व कंपाउंड राउंड के ब्वॉयज व गर्ल्स की तीरंदाजी टीम का चयन किया गया.
कोच प्रकाश राम ने बताया कि ये टीमें 29 से आयोजित प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी. 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी नेशनल गेम्स में भाग लेंगे. जेएसएसपीएस की सरस्वती गंगाधर, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो एवं रोहित की देखरेख में टीम का चयन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola