खूंटी : टेंपो पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल

Updated at : 04 Oct 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : टेंपो पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल

कटसेमला गांव के समीप घटी घटना खूंटी : टेंपो पलटने से कर्रा प्रखंड अंतर्गत कसिरा गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में सलोमी हेमरोम (60), मार्गेट हेमरोम(65) और मार्टिन हेमरोम(60) शामिल हैं. वहीं परिवार का एक अन्य सदस्य आनंद हेमरोम (17) गंभीर रूप से घायल हो गया है. […]

विज्ञापन

कटसेमला गांव के समीप घटी घटना

खूंटी : टेंपो पलटने से कर्रा प्रखंड अंतर्गत कसिरा गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में सलोमी हेमरोम (60), मार्गेट हेमरोम(65) और मार्टिन हेमरोम(60) शामिल हैं. वहीं परिवार का एक अन्य सदस्य आनंद हेमरोम (17) गंभीर रूप से घायल हो गया है. दुर्घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दो अक्तूबर को परिवार के लगभग 12 सदस्य एक टेंपो बुक कर डोड़मा के पंडरा गांव लड़का देखने गये थे.

वापसी के क्रम में कर्रा थाना क्षेत्र के कटसेमला गांव के समीप सड़क पर अचानक भैंस आ गयी, जिसके कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं दो की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. मृतकों के परिजनों ने इलाज में देरी करने का आरोप चिकित्सकों ने लगाया. सदर अस्पताल के इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर परिजनों ने घायल आनंद हेमरोम को निजी अस्पताल ले गये.

इधर दुर्घटना के संबंध में कर्रा पुलिस को अगले दिन बुधवार तक कोई जानकारी नहीं मिली थी, जिसके कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका था. बुधवार को मृतक के परिजन काफी देर तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के इंतजार में खड़े रहे. इसकी जानकारी जब वरीय अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सदर अस्पताल भेजा, फिर आगे की कार्रवाई शुरू हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola