लंबित कार्यों को एक सप्ताह के अंदर करें : डीडीसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खूंटी : उप विकास आयुक्त अंजलि यादव की अध्यक्षता में जिला समन्वय विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के अनुुरुप अावासों का निर्माण नहीं कराये जाने के क्रम में सभी बीडीओ को निर्देश दिया. बालू आपूर्ति की समस्या के निदान के लिए संबंधित […]
विज्ञापन
खूंटी : उप विकास आयुक्त अंजलि यादव की अध्यक्षता में जिला समन्वय विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के अनुुरुप अावासों का निर्माण नहीं कराये जाने के क्रम में सभी बीडीओ को निर्देश दिया. बालू आपूर्ति की समस्या के निदान के लिए संबंधित आपूर्तिकर्ता को परमिट निर्गत करा कर आवास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा के तहत लंबित सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें. कहा कि सभी बीडीओ पंचायत सेवकों, जनसेवकों व रोजगार सेवकों के क्षेत्र भ्रमण से संबंधित 15 दिनों की कार्ययोजना तैयार कर जिला मुख्यालय को प्रेषित करें.
क्षेत्र भ्रमण के फोटोग्राफ ग्रुप में अपलोड करें. उन्होंने सभी प्रखंड समन्वयकों को एक सप्ताह के भीतर निर्धारित लक्ष्य के तहत ग्राम विकास, आदिवासी ग्राम विकास समिति के गठन कर लेने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि प्रत्येक गांव में अविलंब मनरेगा के तहत तीन योजनाओं को शुरू कराया जाना चाहिए. उप विकास आयुक्त ने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत कराये गये निर्माण कार्यों की जांच उच्च स्तरीय टीम के द्वारा करायी जायेगी. उन्होंने सभी बीडीओ को उक्त संदर्भ में सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










