खूंटी : कोचांग गैंग रेप कांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें : डीआइजी

Updated at : 07 Jul 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : कोचांग गैंग रेप कांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें : डीआइजी

खूंटी : डीआइजी एवी होमकर ने शुक्रवार की देर रात जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें डीआइजी ने पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति, जॉन जुनास तिडू, बलराम समद सहित कोचांग गैंग रेप कांड के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश पुलिस को दिया. उन्होंने पत्थलगड़ी और कोचांग […]

विज्ञापन
खूंटी : डीआइजी एवी होमकर ने शुक्रवार की देर रात जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें डीआइजी ने पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति, जॉन जुनास तिडू, बलराम समद सहित कोचांग गैंग रेप कांड के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश पुलिस को दिया.
उन्होंने पत्थलगड़ी और कोचांग दुष्कर्म की घटना का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा. यह भी कहा कि दोनों घटनाओं की मॉनिटरिंग वे खुद तब तक करते रहेंगे, जब तक की सफलता हाथ नहीं लग जाती. वहीं कोचांग दुष्कर्म घटना के आरोपी बाजी समद उर्फ टकला के घर की कुर्की जब्ती कराने की बात कही.
इसके साथ ही इस कांड में जितने भी आरोपी हैं, उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. यूसुफ पूर्ति की गिरफ्तारी के लिए दो टीम को सरायकेला भेजने पर चर्चा हुई. इसके अलावा अड़की प्रखंड क्षेत्र के बहोंबा से रोकाब जाने के रास्ते में सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया. उस क्षेत्र में पीएलएफआइ सदस्यों के होने की सूचना है.
डीआइजी ने बीरबांकी क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने काे कहा़ बैठक करीब दो घंटे तक चली़ मौके पर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, ऑपरेशन एएसपी अनुराग राज, एसडीपीओ रणवीर सिंह, डीएसपी विकास लागूरी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola