भूमि अधिग्रहण बिल को लागू नहीं होने देंगे

खूंटी : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध, कोचांग में गैंगरेप में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर गुरुवार को भाकपा(माले) ने अड़की में एक सभा की. इसकी अध्यक्षता गुरूवा मुंडा ने की. सभा में राज्य कमेटी के सदस्य गौतम मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण बिल […]
खूंटी : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध, कोचांग में गैंगरेप में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर गुरुवार को भाकपा(माले) ने अड़की में एक सभा की. इसकी अध्यक्षता गुरूवा मुंडा ने की. सभा में राज्य कमेटी के सदस्य गौतम मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के संशोधन की आड़ में आदिवासियों को जल, जंगल एवं जमीन से बेदखल कर पूंजीपतियों व कॉरपोरेट सेक्टर को लाभ पहुंचाने की मंशा पाले है. अड़की प्रखंड बिरसा मुंडा की उलगुलान की भूमि है. यहां किसी भी कीमत पर उक्त बिल को लागू नहीं होने दिया जायेगा. सभा में राम सिंह मुंडा, धनो मुंडा, यादुराय मुंडा, गुलाब मुंडा, शनिका मुंडा, लीलो देवी, फूलमनी देवी, सोनामनी देवी, चंचला देवी, भरत मुंडा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










