दुर्घटना में एक घायल

खूंटी : मुरहू के कुंजला में खूंटी-तोरपा पथ पर एक हाइवा व बाइक में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार ओकड़ा तोरपा निवासी अग्नेश भेंगरा व नगड़ा कर्रा निवासी प्रदीप नायक की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना में नगड़ा कर्रा के अगस्तु होरो गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे बेहतर […]
खूंटी : मुरहू के कुंजला में खूंटी-तोरपा पथ पर एक हाइवा व बाइक में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार ओकड़ा तोरपा निवासी अग्नेश भेंगरा व नगड़ा कर्रा निवासी प्रदीप नायक की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना में नगड़ा कर्रा के अगस्तु होरो गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक उक्त तीनों व्यक्ति एक ही बाइक से नगड़ा से खूंटी आ रहे थे. तभी सामने से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद हाइवा चालक भाग निकलने में सफल रहा. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया. पुलिस भाग निकले हाइवा का सुराग पाने की दिशा में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










