खूंटी में पत्थलगड़ी में शामिल हैं 33 से अधिक ग्राम प्रधान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अमन तिवारी रांची : खूंटी जिले के चार ब्लॉक में पत्थलगड़ी करने में आदिवासी नेता युसूफ पूर्ति के अलावा 33 से अधिक ग्राम प्रधान और ग्राम सभा के सदस्य शामिल हैं. इनके खिलाफ खूंटी जिले के विभिन्न थानाें में 11 केस दर्ज हैं. पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि कहीं न कहीं ग्राम […]
विज्ञापन
अमन तिवारी
रांची : खूंटी जिले के चार ब्लॉक में पत्थलगड़ी करने में आदिवासी नेता युसूफ पूर्ति के अलावा 33 से अधिक ग्राम प्रधान और ग्राम सभा के सदस्य शामिल हैं. इनके खिलाफ खूंटी जिले के विभिन्न थानाें में 11 केस दर्ज हैं.
पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि कहीं न कहीं ग्राम प्रधान भी अपने ग्राम में पत्थलगड़ी करते हैं. इसके लिए बैठक का आयोजन करते हैं.
कुछ ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी कर चुकी की है. खूंटी जिले के खूंटी, मुरहू, अड़की और तोरपा ब्लॉक पत्थलगड़ी से प्रभावित हैं. चारों ब्लॉक के 62 गांव में पूर्व में पत्थलगड़ी हो चुकी है. पुलिस मुख्यालय के अधिकारी खूंटी में पत्थलगड़ी से जुड़े मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.
जिन ग्राम प्रधान पर दर्ज हैं मामले
1. बिरसा मुंडा उर्फ डोडे मुंडा, कुदाटोली भंडरा
2. लेवो एग्नेस टूटी, कांकी
3. डोडे मुंडा, करगे
4. विलसन मुंडा, सारिदकेल
5. मारकुस मुंडा, जिकिलता
6. चरका मुंडा, चिकोर
7. मंगल मुंडा, चमड़ी
8. विसन सोय मुर्मू
9. बिरजा मुंडा, कुदाहातू
10. सनिका मुंडा, बुरूहातू
11. हाथीराम मुंडा, सलगा
12. सोमरा हस्सा, जानुमपीढ़ी
13. जगन्नाथ मुंडा, अयूबहातू
14. श्यामाराम मुंडा, सिरका
15. सोमनाथ मुंडा, गुटीगड़ा
16. सागर मुंडा, कुरूंगा
जिन ग्राम प्रधान पर दर्ज हैं मामले….
17. मथुर मुंडा, तिनतिला
18. आनंद समद, बंजीउली
19. चंबरा मुंडा, तुबिल
20. हानुख मुंडा, हेंदेहेस्सा
21. अशियन मुंडा, कुरूम्बाद
22. पतरस मुंडा, तोतकोड़ा कुदाडाह
23.साके का ग्राम प्रधान
24. बहम्दा का ग्राम प्रधान
25. ग्राम प्रधान सोनपुर
26. ग्राम प्रधान बोंडा
27. ग्राम प्रधान सेबाद
28. प्रधान प्रभु सहाय पूर्ति, उदबुरू
29. बैजनाथ पाहन, केवड़ा
30. कुशल समद, कुलपोते
31. सिमोन टूटी, जटुआ
32. ग्राम प्रधान बाकीरा
33. रविदास मुंडा, खुदीमारी
जिन ग्राम प्रधान के खिलाफ 107 के तहत की गयी है कार्रवाईसोमरा हस्सा, जगन्नाथ मुंडा और और बिंजरा मुंडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










