जनी शिकार में महिलाओं को भेंट किया गया खस्सी

Updated at : 01 Jun 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
जनी शिकार में महिलाओं को भेंट किया गया खस्सी

पुरुष वेश में सड़क पर नाचती-गाती जनी शिकार पर निकली महिलाएं तोरपा : तोरपा प्रखंड में गुरुवार को फारोम तोपना पड़हा राजागढ़ बड़काटोली की महिलाएं जनी शिकार पर निकलीं. पारंपरिक हथियारों के साथ व पुरुष वेश में जनी शिकार में शामिल महिलाएं सीटी बजाते व नाचते गाते चल रहीं थीं. इसमें तोरपा पश्चिमी की मुखिया […]

विज्ञापन

पुरुष वेश में सड़क पर नाचती-गाती जनी शिकार पर निकली महिलाएं

तोरपा : तोरपा प्रखंड में गुरुवार को फारोम तोपना पड़हा राजागढ़ बड़काटोली की महिलाएं जनी शिकार पर निकलीं. पारंपरिक हथियारों के साथ व पुरुष वेश में जनी शिकार में शामिल महिलाएं सीटी बजाते व नाचते गाते चल रहीं थीं. इसमें तोरपा पश्चिमी की मुखिया सुनीता गुड़िया भी शामिल हुई. वे जनी शिकार के लिए निचितपुर गांव गयी.
इसके अलावा पुलिसगढ़ डिगरी की महिलाएं जनी शिकार के लिए दियांकेल गांव पहुंची. वहां उनका पारंपरिक ढंग से पगड़ी तथा माला पहना कर स्वागत किया गया. इसके पश्चात उन्हें खस्सी भेंट किया गया. मौके पर देवानगढ़ के पड़हा राजा विलकन तोपनो, मुंडा राफेल तोपनो, रोंबा तोपनो, पहान राजा डुंडा तोपनो, वंदी तोपनो, नेलसन कंडुलना, आनंद तोपनो, विलसन महतो तोपनो, लेथारेन तोपनो, सुनील साहू, सोमा तोपनो, माला देवी, तारा ललिता आइंद, अनिता, मुनिका कोनगाड़ी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola