टेंडर को लेकर ठेकेदारों में मारपीट, मामला दर्ज

Updated at : 08 Feb 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
टेंडर को लेकर ठेकेदारों में मारपीट, मामला दर्ज

डकरा : एनके एरिया असैनिक विभाग में 11 लाख रुपये का टेंडर डालने को लेकर ठेकेदारों के बीच मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने खलारी थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है. विश्वनाथ यादव ने संतोष सिंह, सचिन सिंह, गुड्डू सिंह और शेखर सिंह पर डकरा पोस्ट ऑफिस के नजदीक घेर कर पीटने और […]

विज्ञापन
डकरा : एनके एरिया असैनिक विभाग में 11 लाख रुपये का टेंडर डालने को लेकर ठेकेदारों के बीच मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने खलारी थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है.
विश्वनाथ यादव ने संतोष सिंह, सचिन सिंह, गुड्डू सिंह और शेखर सिंह पर डकरा पोस्ट ऑफिस के नजदीक घेर कर पीटने और 20 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है. वहीं संतोष सिंह और सचिन सिंह का आरोप है कि महाप्रबंधक कार्यालय के नजदीक विश्वनाथ यादव और उसका बड़े भाई कृष्णा यादव हथियार लेकर उसे धमकी देने आये थे.
उक्त काम का टेंडर वे लोग नहीं डालने का दबाव दिया. इधर ठेकेदारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस और प्रबंधन से मिल कर जानकारी दी है कि कुछ लोग आये दिन विभाग के काम में जानबूझ कर विवाद पैदा करा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola