अध्यक्ष राजेश व संतोष बने सचिव

Updated at : 06 Feb 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष राजेश व संतोष बने सचिव

राज्य स्वास्थ्य लिपिक संघ खूंटी जिला का गठन खूंटी : झारखंड राज्य स्वास्थ्य लिपिक संघ जिला शाखा की बैठक मुरहू के पंचघाघ में हुई़ बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत लिपिकों ने हिस्सा लिया़ इस अवसर पर झारखंड राज्य स्वास्थ्य लिपिक संघ खूंटी जिला शाखा का गठन किया गया़ जिसमें सुनीता दास […]

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य लिपिक संघ खूंटी जिला का गठन

खूंटी : झारखंड राज्य स्वास्थ्य लिपिक संघ जिला शाखा की बैठक मुरहू के पंचघाघ में हुई़ बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत लिपिकों ने हिस्सा लिया़

इस अवसर पर झारखंड राज्य स्वास्थ्य लिपिक संघ खूंटी जिला शाखा का गठन किया गया़ जिसमें सुनीता दास और ओम लाल संरक्षक बनाये गये. राजेश प्रसाद को अध्यक्ष, विजेश साहू, सुबोध प्रदीप होरो, संजय कुमार व गीता कुमारी को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार को सचिव, नागेंद्र प्रसाद, पूनम देवी, सुधीर मुर्मू, संजय तिवारी को संयुक्त सचिव, जयप्रकाश भेंगरा एवं संजय वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये. इसके अलावा समन्वय समिति सदस्य में गोबाय भेंगरा, नूतन कुमारी, विकास साहू और मरियम हुतिंग शामिल किये गये. मौके पर राज्य समाहरणालय लिपिक संवर्ग नियमावली 2016 के तर्ज पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य लिपिक सेवा नियमावली का गठन करने की मांग की गयी. जिसमें पदसोपान और वेतनमान भी नियमावली के समान करने आदि शामिल है. उन्होंने कहा कि जल्द संघ का निबंधन किया जायेगा़ मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक लाल, प्रदेश सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव शंभु मंडल, आमंत्रित सदस्य दिलीप तिर्की आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola