तीन घंटे काम बंद किया
Updated at : 02 Feb 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : सीएचपी/सीपीपी परियोजना के कामगारों ने गुरुवार को एक वर्ष से बकाया ओवरटाइम के भुगतान की मांग को लेकर तीन घंटे तक कामकाज ठप करा दिया. कामगारों का कहना था कि वर्ष 2017 के जनवरी, फरवरी व मार्च माह का ओवरटाइम बकाया है. कामगार एक वर्ष से प्रबंधन से कई बार ओवरटाइम भुगतान करने […]
विज्ञापन
पिपरवार : सीएचपी/सीपीपी परियोजना के कामगारों ने गुरुवार को एक वर्ष से बकाया ओवरटाइम के भुगतान की मांग को लेकर तीन घंटे तक कामकाज ठप करा दिया. कामगारों का कहना था कि वर्ष 2017 के जनवरी, फरवरी व मार्च माह का ओवरटाइम बकाया है. कामगार एक वर्ष से प्रबंधन से कई बार ओवरटाइम भुगतान करने की मांग कर चुके हैं.
बावजूद प्रबंधन उनकी सुन नहीं रहा है. बाद में पीओ कार्यालय में प्रबंधन के साथ मजदूरों की बैठक हुई. इसमें दोनों पक्षों के बीच फरवरी माह के वेतन के साथ बकाया ओवरटाइम का भुगतान करने पर सहमति बनी. इसके बाद मजदूर शांत हो गये. पूर्वाह्न 11 बजे से पुन: काम काज शुरू हो सका. मौके पर एसओपी डाॅ एके सिंह, पीओ जे सिंघम गोपालन, सतीश पांडेय, मिथिलेश सिन्हा, श्री प्रसाद, अब्दुल मियां, संजय सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




