केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का किया विरोध

Updated at : 02 Feb 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का किया विरोध

केडीएच पीओ ने समस्या समाधान के लिए शनिवार को ग्रामीणों के साथ बैठक करने की बात कही खलारी : करकट्टा-विश्रामपुर के ग्रामीणों ने केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का काम रोक दिया है. गुरुवार को वीपीआर कंपनी केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का काम शुरू करने गयी थी, लेकिन उसे ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन
केडीएच पीओ ने समस्या समाधान के लिए शनिवार को ग्रामीणों के साथ बैठक करने की बात कही
खलारी : करकट्टा-विश्रामपुर के ग्रामीणों ने केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का काम रोक दिया है. गुरुवार को वीपीआर कंपनी केडीएच आउटसोर्सिंग पैच का काम शुरू करने गयी थी, लेकिन उसे ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने कहा कि पहले उन्हें मुआवजा देकर विस्थापित किया जाये.
साथ ही कंपनी और ग्रामीणों के बीच पूर्व में तय शर्तों को लागू किया जाये, इसके बाद ही कंपनी को खदान शुरू करने दिया जायेगा. पूर्वाह्न 11 बजे मशीन लेकर केडीएच प्रबंधन वहां गया था, खबर मिलते ही प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, पंसस निमिया देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान व ग्रामीण वहां पहुंच गये. उन्होंने खदान शुरू करने का विरोध किया. लोगों का कहना था कि पूरा इलाका भूमिगत खदान के ऊपर बसा है.
पिछले दिनों ही भूमिगत खदान के मुहाने से निकली आग की लपटें हंगामा का कारण बनी थी. दो वर्ष पहले भी जब केडीएच आउट सोर्सिंग पैच शुरू किया जा रहा था, तब प्रबंधन की ओर से तीन महीने के अंदर सभी को विस्थापित करने की बात कही गयी थी, लेकिन आज तक विस्थापन के नाम पर केवल अधूरा सर्वे किया जा सका है. ग्रामीण जब तक विस्थापन नहीं होगा खदान नहीं चलने देने पर अड़े हुए हैं. केडीएच पीओ राकेश कुमार ने इस समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीणों के साथ बैठक करने की बात कही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola