सांस्कृतिक धरोहर है टुसू पर्व

Updated at : 02 Feb 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक धरोहर है टुसू पर्व

सोनाहातू : टुसू हमारी सांस्कृतिक धरोहर के साथ समृद्वि का प्रतीक है. समाज समृद्वि के साथ अपनी संस्कृति को बचाने का संकल्प लें और आने वाले समय में वृहद आंदोलन की तैयारी करें. उक्त बाते पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को प्रखंड के टांगटांग मैदान में आयोजित क्षेत्रमोहन फुटबॉल टूर्नामेंंट सह टुसू मेला […]

विज्ञापन
सोनाहातू : टुसू हमारी सांस्कृतिक धरोहर के साथ समृद्वि का प्रतीक है. समाज समृद्वि के साथ अपनी संस्कृति को बचाने का संकल्प लें और आने वाले समय में वृहद आंदोलन की तैयारी करें. उक्त बाते पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को प्रखंड के टांगटांग मैदान में आयोजित क्षेत्रमोहन फुटबॉल टूर्नामेंंट सह टुसू मेला में कही. मेला में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में सवाडीह की टीम ने कुटीडीह की टीम को टाइब्रेकर में पराजित किया.
विजेता टीम को सुदेश महतो ने नकद 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया. मेला में दूर-दूर से ग्रामीण चौड़ल के साथ नाचते-गाते आये. मेले में आकर्षक चौड़ल को मेला समिति ने पुरस्कृत किया. मौके पर सुनील सिंह, सिल्ली जिप सदस्य गौतम साहू, चितरंजन महतो, राजेंद्र महतो, प्रधान सिंह मानकी, मुंडा कृष्ण सिंह, क्षेत्रमोहन मानकी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola