सशक्तीकरण शिविर सह जनता दरबार आज

Updated at : 30 Jan 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
सशक्तीकरण शिविर सह जनता दरबार आज

सोनाहातू : प्रखंड के हारिन राधारानी मंदिर परिसर में मंगलवार को झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सशक्तिकरण शिविर लगायेगा. सरकार के 32 विभाग के स्टॉल लगाये गये हैं. एसडीओ, डीएसपी बुंडु, बीडीओ-सीओ सोनाहातू, सिविल सर्जन रांची व थाना प्रभारी ने शिविर स्थल पर तैयारी का जायजा लिया. पीएलवी कपिलदेव प्रसाद एवं पैनल […]

विज्ञापन
सोनाहातू : प्रखंड के हारिन राधारानी मंदिर परिसर में मंगलवार को झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सशक्तिकरण शिविर लगायेगा. सरकार के 32 विभाग के स्टॉल लगाये गये हैं.
एसडीओ, डीएसपी बुंडु, बीडीओ-सीओ सोनाहातू, सिविल सर्जन रांची व थाना प्रभारी ने शिविर स्थल पर तैयारी का जायजा लिया. पीएलवी कपिलदेव प्रसाद एवं पैनल लॉयर रामकृष्ण भगत ने कहा कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के साथ ही आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
शिविर में आम जनता को दुर्घटना बीमा, पारिवारिक लाभ, जॉब कार्ड निर्माण, निर्माण मजदूरों का निबंधन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर, मोतियाबिंद जांच शिविर, मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर, आधार कार्ड निर्माण, बैंक खाता खुलवाना, वृद्धा/विधवा/दिव्यांगता पेंशन आदि जैसी विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola