रिम्स में इलाजरत मुखिया दशाय मुंडा से मिले मंत्री

Updated at : 30 Jan 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
रिम्स में इलाजरत मुखिया दशाय मुंडा से मिले मंत्री

खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सोमवार को रिम्स में इलाजरत मुरहू प्रखंड के कूड़ापूर्ति पंचायत के मुखिया दशाय मुंडा से मिले. उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली. रिम्स के निदेशक ने मंत्री को दशाय मुंडा का बेहतर इलाज चलने की जानकारी दी. इधर, मंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों को घटना में शामिल […]

विज्ञापन
खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सोमवार को रिम्स में इलाजरत मुरहू प्रखंड के कूड़ापूर्ति पंचायत के मुखिया दशाय मुंडा से मिले. उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली. रिम्स के निदेशक ने मंत्री को दशाय मुंडा का बेहतर इलाज चलने की जानकारी दी. इधर, मंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों को घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.
28 जनवरी की रात अपराधियों ने घर में आग ताप रहे मुखिया दशाय मुंडा को गोली मार कर घायल कर दिया था. इधर, घटना की सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह, भाजपा खूंटी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो भी रिम्स जाकर दशाय मुंडा से मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola