वाहन की चपेट में आये छात्र की मौत

Updated at : 18 Jan 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आये छात्र की मौत

ग्रामीण दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे डीएवी स्कूल का छात्र है अंकित खूंटी : खूंटी के बाजारटांड़ मुख्य पथ पर बुधवार को सीआरपीएफ की एक बख्तरबंद गाड़ी की चपेट में आने से अस्पताल टोली निवासी अंकित बाबा (10) की मौत हो गयी. अंकित खूंटी के डीएवी स्कूल में कक्षा छह […]

विज्ञापन
ग्रामीण दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे
डीएवी स्कूल का छात्र है अंकित
खूंटी : खूंटी के बाजारटांड़ मुख्य पथ पर बुधवार को सीआरपीएफ की एक बख्तरबंद गाड़ी की चपेट में आने से अस्पताल टोली निवासी अंकित बाबा (10) की मौत हो गयी. अंकित खूंटी के डीएवी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था. उसके पिता एमानुएल बाबा जो मूलत: पेलोल निवासी व सेनाकर्मी थे. अंकित की मां अपने दो बच्चे बेटा व एक बेटी को पढ़ाने के लिए खूंटी के अस्पताल टोली स्थित एक किराये के मकान में रहती है. जानकारी के मुताबिक शाम पांच बजे के करीब अंकित साइकिल से बाजारटांड़ स्थित एक दुकान से पेंसिल खरीद कर घर लौट रहा था.
तभी ग्रामीणों के मुताबिक खूंटी मेन रोड की ओर से आ रहे सीआरपीएफ की उक्त वाहन ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.लोगों के मुताबिक घटना के बाद चालक सीआरपीएफ की उक्त वाहन को भगा कर समीप स्थित अपने कैंप में ले गया. इधर घटना से क्षुब्ध सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने शाम छह बजे के करीब घटनास्थल पर खूंटी-मुरहू मुख्य पथ काे जाम कर दिया. सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
ग्रामीण पुलिस से सीआरपीएफ की उक्त वाहन को जब्त करने व चालक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. तभी सूचना पाकर प्रभारी एसडीओ रवींद्र गागराई, सीओ विजय कुमार, एसडीपीओ रणवीर सिंह, प्रोबेशनर डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, अनि भगवान प्रसाद एवं अरुण कुमार दुबे पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. लोगों से वार्ता की. एसडीपीओ रणवीर सिंह ने साफ कहा कि दोषी कोई भी हो, कानून से नहीं बचेगा. ग्रामीणों को झाविमो के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र एवं झापा के जिला महासचिव योगेश वर्मा ने भी समझाया. करीब एक घंटे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की माता के बयान पर थाना में मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है. सीओ विजय कुमार ने मृतक की माता को चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती है. साथ ही पुलिस की गश्त संबंधित क्षेत्र में जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola