आदिवासी सेंगेल आंदोलन का उलिहातू से पदयात्रा कल से

Updated at : 09 Jan 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी सेंगेल आंदोलन का उलिहातू से पदयात्रा कल से

पदयात्रा 11 जनवरी को रांची पहुंचेगी फिर मांगों के बाबत राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे : मार्शल बारला खूंटी. आदिवासी सेंगेल आंदोलन की बैठक हुई. जिसमें ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर नौ जनवरी को उलिहातू से पदयात्रा करेंगे. इससे पूर्व शहीदों के वंशज सरकार बदलो, जमीन बचाओ, परिवर्तन मशाल जलायेंगे. पदयात्रा में विभिन्न जिलों के […]

विज्ञापन

पदयात्रा 11 जनवरी को रांची पहुंचेगी फिर मांगों के बाबत राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे : मार्शल बारला

खूंटी. आदिवासी सेंगेल आंदोलन की बैठक हुई. जिसमें ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर नौ जनवरी को उलिहातू से पदयात्रा करेंगे. इससे पूर्व शहीदों के वंशज सरकार बदलो, जमीन बचाओ, परिवर्तन मशाल जलायेंगे. पदयात्रा में विभिन्न जिलों के आदिवासी सेंगेल अभियान से जुड़े सदस्य नौ जनवरी को खूंटी के कदमा में रात्रि विश्राम करेंगे. फिर 10 जनवरी को पैदल यात्रा करते हुए हुलहुंडू पहुंच कर रात्रि में विश्राम करेंगे. 11 जनवरी को वे पैदल रांची राजभवन के समक्ष पहुंच कर मांगों के आलोक में प्रदर्शन करेंगे.

जिलाध्यक्ष मार्शल बारला ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बारला के मुताबिक प्रमुख मांगों में भूमि अर्जन विधेयक 2017 एवं बाघ-हाथी परियोजना को रद्द करने, पेसा कानून को लागू करने, भूमि बैंक की अधिसूचना को रद्द करने, पांचवीं अनुसूची के संवैधानिक प्रावधानों को लागू करने आदि शामिल है. बैठक में आदिवासी सेंगेल आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष थियोडोर किड़ो, प्रदेश अध्यक्ष सीडी उरांव, महासचिव पुष्पा टेटे, युवा प्रदेश अध्यक्ष रितेश किड़ो, भोला पाहन, मारसिला खलखो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola