20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जयपाल सिंह मुंडा सबों के प्रेरणास्रोत

खूंटी : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर बुधवार को उनके गांव टकरा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया़ इसके बाद गांव स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा […]

खूंटी : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर बुधवार को उनके गांव टकरा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया़ इसके बाद गांव स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में देश को पहला गोल्ड मेडल मिला था़, जिससे टकरा सहित पूरे देश को खेल के क्षेत्र मेें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली़ संविधान निर्माण में आदिवासियों के लिए अलग मान्यता दिलायी. उन्होंने ही सबसे पहलेे ओड़िशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और तत्कालीन बिहार के आदिवासी क्षेत्र के लिए अलग राज्य की मांग रखी़ कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है़ वे सबों के प्रेरणास्रोत हैं
विकास के लिए सामाजिक जागरण की आवश्यकता है़ उन्होंने ग्रामीणों और आदिवासियों को नशापान से दूर रहने और आदिवासी संस्कृति को बचाये रखने की अपील की़ श्री मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा की तरह यहां के खिलाड़ियों को भी अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है़ मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा अलग झारखंड निर्माण के अगुवा थे़ हमें उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है़
उन्हाेंने कहा कि खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है़. मौके पर हॉकी मैच का भी आयोजन किया गया़ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की़ प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया़ मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, लीलू पहान, विनोद नाग, राजेश नाग, जयप्रकाश भाला, प्रमुख रूकमिला देवी, जितेंद्र कश्यप, बीडीओ सुचित्रा मिंज, रतन तिर्की, जॉन कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे़
खूंटी : खूंटी के लोयोला छात्रावास प्रांगण में बुधवार को संयुक्त आदिवासी छात्र संघ ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी. मौके पर संघ के समीर तोपनो ने कहा कि जयपाल की सक्रियता के कारण ही हम सबों को संविधान की पांचवीं अनुसूची प्राप्त हुई. साथ ही आदिवासियों के हित में मुद्दे लाये गये.
मौके पर संजय भेंगरा, जैक्सन तोपनो, मनोज सिंह मुंडा, स्थेपन नाग, मंगल पूर्ति, बुधराम बोदरा, जोसेफ हापदगरा, पीयुष टूटी, समीर मिंज, मंगल, सुशील धनवार, अविनाश भेंगरा, किशोर तिर्की आदि मौजूद थे. इधर झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र ने भी जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया. कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने पर बल देते हुए जिला प्रशासन से उनके पैतृक गांव टकरा को विकसित करने की मांग की. मौके पर मो यासीन, महेश सिंह, मार्शल मुंडू, अब्राहम टूटी, राजेश, बिनू महतो, सुरेंद्र गोप, सुरेंद्र नायक, रामनाथ मुंडा आदि मौजूद थे.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक झारखंड युवा संगठन एवं आदिवासी छात्र संघ ने भी जयंती पर कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह मुंंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर शंकर सिंह मुंडा, नरेश तिर्की, आदल मूंडा, मनोज बारला, पूनम हस्सा, सुनील देमता, अनमोल हस्सा, अनूप मुंडा, सोमा मुंडा, सौरभ प्रकाश मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, पटेल पाहन, शिवनारायण मुंडा, सुगना मुंडा, उदय मुंडा, सुरजंन तिड़ू, तारामनी कुमारी, शांतिलता सोय, नंद किशोर मुंडा, राजा मुंडा आदि मौजूद थे.
जयपाल की जयंती पर झामुमो ने मरीजों के बीच फल बांटा
तोरपा. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने रेफरल अस्पताल तोरपा के मरीजों के बीच फल का वितरण किया. विधायक पौलुस सुरीन की पत्नी अमिता सुरीन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को केला, सेव, संतरा आदि फल दिया. उन्होंने इस अवसर पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उदय तोपनो, अमित बडिंग, हेमंत गुप्ता आदि उपस्थित थे.
..और मंत्री भी रोने लगे
खूंटी. टकरा गांव में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती समारोह में ज्योंही एक वृद्धा की नजर मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर पड़ी, वह उनसे लिपट कर रोने लगी. इस दौरान मंत्री के आंखों में भी आंसू छलक पड़े. वृद्धा मंत्री के गांव आने से काफी खुश थी. वृद्धा ने मंत्री को लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया.
मौके पर मंत्री मुंडा ने भावुक स्वर में कहा कि हर जनता की उम्मीदों पर वे हमेशा खरा उतरने की कोशिश करते रहेंगे. कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं रहेगा. मैं सदैव हर मजहब के लोगों का अपना हूं, हमेशा उनका ही बने रहने का प्रयास करूंगा.
प्रतिमा स्थापित करने की मांग
खूंटी. झारखंड युवा सरना संगठन ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है़ संगठन के सदस्यों ने कहा है कि रांची-चाईबासा पथ पर तमाड़ मोड़ को जयपाल सिंह मुंडा चौक माना जा रहा है, लेकिन वहां कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है़ मौके पर शंकर सिंह मुंडा, नरेश तिर्की, आदल मुंडा, सुनिल देमता, अनमोल हस्सा आदि उपस्थित थे़
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel