तीन घंटे बंद रही कोयला ढुलाई

Updated at : 03 Jan 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे बंद रही कोयला ढुलाई

पिपरवार : क्षेत्र की आरसीएम साइडिंग में कार्यरत ट्रस्सपोर्टिंग कंपनियों की आपसी खींचतान के कारण साइडिंग की कोयला ढुलाई मंगलवार को दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक बंद रही. बंद के कारण डंपरों की कतार लग गयी. कोयला ढुलाई से जुड़ी कंपनियों में चलनेवाली गाड़ियों को एक-दूसरे द्वारा अपनी ओर लगाये जाने को […]

विज्ञापन
पिपरवार : क्षेत्र की आरसीएम साइडिंग में कार्यरत ट्रस्सपोर्टिंग कंपनियों की आपसी खींचतान के कारण साइडिंग की कोयला ढुलाई मंगलवार को दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक बंद रही. बंद के कारण डंपरों की कतार लग गयी. कोयला ढुलाई से जुड़ी कंपनियों में चलनेवाली गाड़ियों को एक-दूसरे द्वारा अपनी ओर लगाये जाने को ले कर विवाद था.
इस संबंध में संबंधित कंपनी आरपीएल, एकेटी व पीएलआर के प्रतिनिधियों केसाथ स्थानीय डंपर मालिकों की वार्ता में उक्त मुद्दे पर चर्चा हुई. तय हुआ कि आगे से सभी गाड़ियां पूर्ववत कंपनियों के यहां चला करेंगी. कोयला ढुलाई में लगने वाली गाड़ियों में स्थानीय डंपर मालिकों को प्राथमिकता दी जायेगी. 10 दिनों के अंदर बाहरी गाड़ियों को आरसीएम साइडिंग की ढुलाई से हटाने पर सहमति बनी. वार्ता के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे कोयला ढुलाई चालू हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola