विद्यालयों से मांगा गया साइकिल खरीदारी का उपयोगिता प्रमाणपत्र

Updated at : 03 Jan 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों से मांगा गया साइकिल खरीदारी का उपयोगिता प्रमाणपत्र

बीआरसी में गुरु गोष्ठी शिक्षकों को कई निर्देश खलारी : खलारी बाजारटांड़ स्थित संकुल संसाधन केंद्र में मंगलवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीइइओ रामनाथ राम ने कहा कि बच्चों द्वारा साइकिल खरीदारी का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करें. ज्ञात हो कि साइकिल खरीदारी के लिए बच्चों […]

विज्ञापन
बीआरसी में गुरु गोष्ठी शिक्षकों को कई निर्देश
खलारी : खलारी बाजारटांड़ स्थित संकुल संसाधन केंद्र में मंगलवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीइइओ रामनाथ राम ने कहा कि बच्चों द्वारा साइकिल खरीदारी का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करें. ज्ञात हो कि साइकिल खरीदारी के लिए बच्चों के खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है.
शिक्षकों से कहा गया कि यह सुनिश्चित करें कि बच्चों ने साइकिल खरीदी है या नहीं. इसके अलावा छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की गयी. मुख्यमंत्री लाडली योजना के लिए जानकारी देने को कहा गया.
साथ ही बच्चों के शत-प्रतिशत आधार कार्ड सुनिश्चित करने की बात कही गयी. एसएमएस का ऑडिट करने को भी कहा गया. बताया गया कि गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए आठ दिवसीय प्रशिक्षण होगा, जो अनिवार्य है. सभी विद्यालय को अनिवार्य रूप से बिजली कनेक्शन लेना है. विद्यालयों को बजट प्रपत्र में बताना है कि किस विद्यालय में पेयजल सुविधा या अन्य सुविधा नहीं है. ताकि आगामी बजट में शिक्षा बजट में उसे जोड़ा जा सके. मौके पर सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola