सर्द रात में गीतों की महफिल, झूमते रहे लोग

Updated at : 25 Dec 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
सर्द रात में गीतों की महफिल, झूमते रहे लोग

रंगारंग कार्यक्रम के साथ गूंज महोत्सव का समापन, बॉलीवुड के कलाकारों का जलवा सिल्ली : रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ सात दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन हुआ. मुंबई से आये बॉलीवुड के कलाकारों ने अपने गीत-संगीत व नृत्य से हजारों दर्शकों का रात भर मनोरंजन किया. मशहूर सिंगर कुणाल गांजावाला ने अपने हिट गीतों […]

विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ गूंज महोत्सव का समापन, बॉलीवुड के कलाकारों का जलवा

सिल्ली : रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ सात दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन हुआ. मुंबई से आये बॉलीवुड के कलाकारों ने अपने गीत-संगीत व नृत्य से हजारों दर्शकों का रात भर मनोरंजन किया.

मशहूर सिंगर कुणाल गांजावाला ने अपने हिट गीतों भीगें होठ तेरे…, हर तरफ छा रहा आपका ही नशा…, छू गयी आपके दिल की हर अदा… समेत कई सोलो व ड्यूट गीत प्रस्तुत किये. श्रोता उनकी गीतों पर झूमते रहे. कुणाल ने कई गीत गाये. कार्यक्रम में हिमानी कपूर का जादू श्रोताअों के सिर चढ़ कर बोला. हिमानी कपूर ने दमादम मस्त कलंदर… गीत से अपनी प्रस्तुति शुरू की. इसके बाद आया-आया रे मेरा ढोलाना… रंगीला म्हारो ढोलना… यार मनाना नीं…चाहे लोग बोलियां बोले…, तेरी चाहतों के दम से…, मैं न जानूं ये कैसी प्यास है-ये जाने कैसा एहसास है…, यार ही मेरा कपड़ा-यार ही मेरा गहना.. सहित कई गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

श्याम रंगीला की कॉमेडी से श्रोता हुए लोटपोट : मुंबई से आये मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला की कॉमेडी पर लोग लोट-पोट हो गये.

पीएम नरेंद्र मोदी की आवाज में मिमिक्री कर श्याम ने श्रोताअों का भरपूर मनोरंजन किया. श्याम ने लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी समेत कई राजनीतिज्ञों की आवाज निकालकर लोगों को हंसाया. फिल्मी कलाकारों की आवाज में भी मिमिक्री की. नोटबंदी, शराबबंदी व चुनावों के रोचक प्रसंग पर कॉमेडी कर श्याम ने लोगों का मन जीत लिया.

डांसरों ने खूब झुमाया : कार्यक्रम के दौरान कोलकाता व मुंबई से आये डांस ग्रुप के कलाकारों ने अपने डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश कुमार महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

स्वयंसेवकों ने बनाये रखी व्यवस्था

गूंज महोत्सव के अंतिम दिन के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर गूंज परिवार के संरक्षक सुदेश महतो ने स्वयंसेवकों के साथ बैठक की. स्वयंसेवकों को पार्किंग, मेले में भीड़ पर नियंत्रण, पॉलीथिन फ्री व महिलाओं के लिए परेशानी मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

महोत्सव के दौरान मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

महोत्सव के दौरान सात दिनों तक गूंज परिवार के स्वयंसेवकों, सिल्ली पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मुश्तैद रहे. सिल्ली थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुरी थाना प्रभारी आरके पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मी इलाके में गश्त करते रहे. अंतिम दिन ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी थी. रांची-पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली पॉलिटेक्निक व फैक्ट्री मोड़ से कार्यक्रम स्थल तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रात 10 बजे तक रोक लगायी गयी थी. पुलिस कर्मी वाहनों की लगातार चेकिंग कर रहे थे. रांची से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाये गये थे.

मेले में दूर-दराजसे आये लोग

गूंज महोत्सव के दौरान सात दिनों तक मेला का आयोजन किया गया. डिज्नीलैंड, मीना बाजार, झूला मेले का आकर्षण रहा. मेले में दूर दराज से भी लोग आये.

रथ का लिया आनंद

मेले के अंतिम दिन लोगों ने रथ का आनंद लिया. रथ पर चढ़ने के लिए लोगों में उत्सुकता दिखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola