खुशी का त्योहार है क्रिसमस : सिस्टर जयंती

Updated at : 22 Dec 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
खुशी का त्योहार है क्रिसमस : सिस्टर जयंती

खलारी : उर्सुलाइन कॉनवेंट स्कूल खलारी में गुरुवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. प्राचार्या सिस्टर जयंती ने चरनी के समक्ष कैंडल जला कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की गयी. बच्चों ने क्रिसमस पर्व पर प्रकाश […]

विज्ञापन
खलारी : उर्सुलाइन कॉनवेंट स्कूल खलारी में गुरुवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. प्राचार्या सिस्टर जयंती ने चरनी के समक्ष कैंडल जला कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की गयी. बच्चों ने क्रिसमस पर्व पर प्रकाश डाला. शांता क्लॉज ने बच्चों के साथ डांस किया. गैदरिंग में सिस्टर जयंती ने कहा कि क्रिसमस खुशी का त्योहार है.
प्रभु यीशु ने जन्म लेकर मानवता के लिए शांति का संदेश दिया. इस अवसर पर सिस्टर लुसिया, सिस्टर जिंसी, आरती प्रसाद, नारवेता, प्रतिमा, मुकेश कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, रंधीर सिंह, विकास कुमार, अंबुज कर्मकार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola