विद्यार्थी चैलेंज को स्वीकारें : डीसी
Updated at : 22 Dec 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : बाल विवाह, बाल व्यापार, घरेलू हिंसा के प्रति लोग जागरूक होकर आवाज उठायें. उक्त बातें लोक स्वर संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को बिरसा कॉलेज परिसर में बनो नई सोच, बुनो हिंसामुक्त रिश्ते अभियान के तहत युवा दिवस कार्यक्रम मेंं डीसी डॉ मनीष रंजन ने कही. उन्होंने विद्यार्थियों को सफल होने के कई […]
विज्ञापन
खूंटी : बाल विवाह, बाल व्यापार, घरेलू हिंसा के प्रति लोग जागरूक होकर आवाज उठायें. उक्त बातें लोक स्वर संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को बिरसा कॉलेज परिसर में बनो नई सोच, बुनो हिंसामुक्त रिश्ते अभियान के तहत युवा दिवस कार्यक्रम मेंं डीसी डॉ मनीष रंजन ने कही. उन्होंने विद्यार्थियों को सफल होने के कई टिप्स दिये.
कहा कि समस्याओं के सामने नतमस्तक होना, अपने सपनों को छोटा रखना, असफलता से डरना, समय का सदुपयोग नहीं करना आदि भी स्वयं के साथ हिंसा है़ इन पर विजय पाने से ही विद्यार्थी सफल होता है.
संस्था की शालिनी संवेदना ने बनो नई सोच, बुना हिंसा मुक्त रिश्तेे अभियान की जानकारी दी. उन्होंने युवाओं को इस अभियान से जुड़ कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आने की अपील की. विद्यार्थियों को खूंटी जिले को हिंसामुक्त जिला बनाने की शपथ दिलायी गयी़
बताया गया कि संस्था जिले की लड़कियों को ट्रैफिकिंग से छुड़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है़. बाल विवाह और समानता पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया़ विद्यार्थियों ने जागरूकता नृत्य एवं संगीत पेश किये. मौके पर कॉलेेज की प्रभारी प्राचार्य एन पूर्ति, संस्था के प्रिंस कुणाल, पंकज सिंह, अनिता गाड़ी, राज मौर्या, सोनू गोप, विशाल मिश्र आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




