साउथ प्वाइंट के 13 छात्रों ने स्वर्णपदक जीता
Updated at : 22 Dec 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू : रांची जिला ताइक्वांडो संघ और शारदा ग्लोबल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित नौवीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 13 स्वर्ण, 16 रजत एवं आठ कांस्य पदक जीता. स्कूल स्तर पर ओवर ऑल में प्रथम स्थान एवं ऑल कैटेगरी में ओवर ऑल उप विजेता बना. […]
विज्ञापन
बुंडू : रांची जिला ताइक्वांडो संघ और शारदा ग्लोबल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित नौवीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 13 स्वर्ण, 16 रजत एवं आठ कांस्य पदक जीता.
स्कूल स्तर पर ओवर ऑल में प्रथम स्थान एवं ऑल कैटेगरी में ओवर ऑल उप विजेता बना. स्कूल के ताइक्वांडो कोच सह शारीरिक शिक्षक एम मोतसर ने बताया कि इस जिला स्तरीय खेल में विवि के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया.
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी श्रेयसी गुप्ता, श्वेता मुंडा, दिपीका कुमारी, प्रिया, रिमी, निशा, श्रीगंधा, आकृति, सोनल, इसा, अभय राज, जोएब राजा, धीरज मुंडा, दिव्यांस आदि शामिल हैं. खिलाड़ियों की सफलता पर प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




