मारंगहादा गांव में विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रवीण वशिष्ठ ने कहा जिले के माहौल में काफी सुधार हुआ है
Updated at : 21 Dec 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी: गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रवीण वशिष्ठ ने बुधवार को खूंटी के मारंगहादा पंचायत का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विकास योजनाओं का जायजा लिया. उन्होंने मारंंगहादा स्थित सीआरपीएफ (133 बटालियन) कैंप जाकर जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. कहा कि खूंटी जिला में पहले की अपेक्षा माहौल में काफी सुधार हुआ […]
विज्ञापन
खूंटी: गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रवीण वशिष्ठ ने बुधवार को खूंटी के मारंगहादा पंचायत का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विकास योजनाओं का जायजा लिया. उन्होंने मारंंगहादा स्थित सीआरपीएफ (133 बटालियन) कैंप जाकर जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. कहा कि खूंटी जिला में पहले की अपेक्षा माहौल में काफी सुधार हुआ है. यह सब आपके सहयोग से हुआ है, जो सराहनीय है.
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि आप बच्चों को खेल के माध्यम से जोड़ें तथा बाहर से हॉकी विशेषज्ञ को बुला कर कोचिंग देकर प्रशिक्षक तैयार करें. खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ें. मुझे मालूम है कि हॉकी खेल के क्षेत्र में खूंटी जिला ने देश को कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को दिया है. इसके बाद प्रवीण वशिष्ठ मारंंगहादा पंचायत के भूत गांव में ग्रामीणों से मिल कर विकास योजनाओं की जानकारी ली. शौचालय की स्थिति के बारे में ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव पहले ही ओडीएफ हो चुका है. सभी ग्रामीण शौचालय का उपयोग करते हैं. उन्होंने सखी मंडल की महिलाओं से उनकी आजीविका संबंधी योजनाओं की जानकारी ली. महिलाओं ने कहा कि महिलाएं सखी मंडल से जुड़ कर वे काफी प्रसन्न हैं. उन्हें इसके माध्यम से बैंक लोन एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं सोलर लैंप, अचार, हाथ से बनी जूट के सामान, सजावट के सामान का निर्माण एवं कृषि कार्य कर रही हैं. संयुक्त सचिव ने कहा कि आप अधिक से अधिक मात्रा में सामग्री का निर्माण करें, ताकि बड़े पैमाने पर सामान काे बाजारों में पहुंचाया जा सके.
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से भी उन्होंने कई प्रश्न पूछे, जिसका सही जवाब मिला. विद्यालय के बारे में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक मध्य विद्यालय है, जहां शिक्षकों की कमी है. बच्चों को उच्च विद्यालय के लिए चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. इस पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक पंचायत में एक उच्च विद्यालय खोलने का प्रावधान किया गया है. शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है. जल्द समस्या का निराकरण हो जायेगा. श्री वशिष्ठ ने बच्चों के बीच हॉकी किट का वितरण किया. ग्रामीणों से बातचीत के क्रम में ग्राम भूत में मधुमक्खी पालन से होनेवाले लाभ एवं बक्सा उपलब्ध कराने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि ‘जोहार योजना’ अंतर्गत अब किसानों को आय में वृद्धि के लिए सभी प्रकार के कृषि एवं अन्य स्रोतों को बढ़ावा दिया जायेगा. जिसके तहत आपके गांव में भी मधुमक्खी पालने का बक्सा दिया जायेगा. इसके पश्चात श्री वशिष्ठ ने राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूत का भ्रमण किया. पढ़ाई एवं मध्याह्न भोजन की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने मध्याह्न भोजन की साफ-सफाई एवं शौचालय की स्थिति का जायजा लिया.
दौरे के बाद श्री वशिष्ठ ने खूंटी परिसदन में संबंधित अधिकारियों से जिले के उग्रवाद क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाआें की समीक्षा की. पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया गया. इनमें स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, पर्यटन विकास, विद्युत एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. मौके पर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, डीडीसी मृत्युंजय वर्णवाल, एसी रंजीत लाल, एसडीओ प्रणव पाल, एनडीसी राकेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




