तजना मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार करा रहा है मारवाड़ी युवा मंच
Updated at : 04 Dec 2017 12:40 PM (IST)
विज्ञापन

खूंटी. खूंटी का तजना मुक्तिधाम जर्जर हो चुका है. मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने इसका जीर्णोद्धार कार्य रविवार से शुरू किया. इस क्रम में शवगृह में लगे एंगल सहित लोगों के बैठने के लिए शेड बदला जायेगा. इस कार्य में मंच करीब दो लाख रुपये खर्च होगा. तजना मुक्तिधाम में जीर्णोद्धार के प्रथम चरण […]
विज्ञापन
खूंटी. खूंटी का तजना मुक्तिधाम जर्जर हो चुका है. मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने इसका जीर्णोद्धार कार्य रविवार से शुरू किया. इस क्रम में शवगृह में लगे एंगल सहित लोगों के बैठने के लिए शेड बदला जायेगा. इस कार्य में मंच करीब दो लाख रुपये खर्च होगा. तजना मुक्तिधाम में जीर्णोद्धार के प्रथम चरण में सफाई व पीलर निर्माण के लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू किया गया है.
शवगृह में इस बार आधुनिक तकनीक युक्त लोहे के एंगल लगाये जायेंगे. जिससे शव जलाने में लोगों को सहूलियत होगी. मंच के सदस्यों का कहना है कि तजना मुक्तिधाम में लोगों के लिए हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी. उक्त निर्माण कार्य मंच के संजय अग्रवाल, अरुण साबू, रोहित जैन, उदय भाला, प्रवीण जैन, मुकुल पिपुरिया, अनुराग प्रतीक, मनीष सोमानी, मनीष जैन, संदीप पिपुरिया, आशीष अग्रवाल, मनीष सोमानी, रोशन जगनानी, नितिन साबू, अखिल सरावगी की देखरेख में हो रहा है.
ग्रामीण विकास मंत्री से अनुरोध : मंच के सदस्यों ने ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा से मुक्तिधाम परिसर की चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




