दिव्यांगों को हक व अधिकार दिलाने में तत्पर है डालसा

Updated at : 04 Dec 2017 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांगों को हक व अधिकार दिलाने में तत्पर है डालसा

खूंटी: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ विनोद उरांव ने बताया कि हर माह के 15 और 30 तारीख को दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है़ शिविर […]

विज्ञापन
खूंटी: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ विनोद उरांव ने बताया कि हर माह के 15 और 30 तारीख को दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है़ शिविर में उनके इलाज और जांच की व्यवस्था होती है़ जांच के बाद उन्हें नि:शक्तता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है़

डालसा के सचिव फहीम किरमानी ने बताया कि हमें दिव्यांगों के साथ स्नेह और सहयोगात्मक व्यवहार करना चाहिए़ दिव्यांगों को सरकारी सेवाओं, प्रतियोगिता परीक्षा और शिक्षण संस्थानों में सरकार द्वारा अलग से आरक्षण की व्यवस्था की गयी है़ ऐसे लोगों को आरक्षण का फायदा उठाना चाहिए़ दिव्यांगों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा भी कई योजनाएं चलायी जा रही है़.

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को किसी प्रकार की परेशानी सरकारी योजना का लाभ पाने में हो तो वे डालसा से संपर्क कर सकते हैं. डालसा के पैनल अधिवक्ता मुकूल कुमार पाठक, मिलन कुमार दास और स्थायी लोक अदालत की सदस्य राधा रानी गंझू ने भी संबोधित किया़ उन्होंने दिव्यांगों के लिए बने कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दी़ मौके पर डॉ आर प्रसाद, डॉ दीपा तिर्की, संजय, अंजू कच्छप, देवराज भगत सहित अन्य उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola