नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 तक
Updated at : 23 Nov 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन

खूंटी. डॉ मनीष रंजन ने बताया कि सत्र 2017-18 में जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रपुर तोरपा के नवनिर्मित आइटीआइ भवन में अस्थायी रूप से संचालित होने जा रहा है. माह दिसंबर-2017 से जिले के (नवोदय चयन परीक्षा 2017 प्रतीक्षा सूची से) 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन प्रक्रिया कक्षा छह के लिए प्रारंभ होने जा रहा है. पुन: […]
विज्ञापन
खूंटी. डॉ मनीष रंजन ने बताया कि सत्र 2017-18 में जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रपुर तोरपा के नवनिर्मित आइटीआइ भवन में अस्थायी रूप से संचालित होने जा रहा है. माह दिसंबर-2017 से जिले के (नवोदय चयन परीक्षा 2017 प्रतीक्षा सूची से) 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन प्रक्रिया कक्षा छह के लिए प्रारंभ होने जा रहा है.
पुन: अगले सत्र 2018-19 में भी उतने ही संख्या में छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. इस बाबत चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2017 निर्धारित है. परीक्षा 10 फरवरी 2018 को होगी. उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का उक्त विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन (ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन) भरवायें. इस कार्य के लिए उन्होंने डीइओ एवं सभी बीइइओ को दिशा-निर्देश दिये.
बैग मिला : खूंटी. जिला समाहरणालय परिसर में बुधवार को लिपिक अरुण दत्ता को एक लेडी बैग मिला है. जिसमें कई दस्तावेज सहित अन्य कागजात हैं. जिनका भी यह बैग है वे उचित प्रमाण देकर उसे प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




