रांची की तर्ज पर खूंटी नगर पंचायत जल्द विकसित होगा : नपं अध्यक्ष

खूंटी: नगर पंचायत खूंटी बोर्ड की मासिक बैठक बुधवार को अध्यक्ष रानी टूटी एवं उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रानी टूटी ने कहा कि सबों को अपने दायित्वों का सही निर्वह्न करते हुए टीम भावना के के साथ नगर पंचायत को सुंदर एवं विकसित करना है. स्वच्छता एवं विकास के […]
खूंटी: नगर पंचायत खूंटी बोर्ड की मासिक बैठक बुधवार को अध्यक्ष रानी टूटी एवं उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रानी टूटी ने कहा कि सबों को अपने दायित्वों का सही निर्वह्न करते हुए टीम भावना के के साथ नगर पंचायत को सुंदर एवं विकसित करना है. स्वच्छता एवं विकास के बाबत रांची की तर्ज पर खूंटी नगर पंचायत में जल्द ही कार्य शुरू होगा.
नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधा (साफ-सफाई, पेयजल आदि) मुहैया कराना विभाग की सदैव प्राथमिकता बनी रहेगी. कहा कि अब दो पालियों में सफाई कार्य हो रहा है. नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रुबी कच्छप ने कहा कि नगर पंचायत हर बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है.
बैठक में एनयूएलएम प्रशिक्षण, स्ट्रीट वेंडर पहचान पत्र वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, ओडीएफ प्रमाण पत्र, नगर भवन दर निर्धारण, कंबल वितरण, जयपाल सिंह डेली मार्केट लीज आदि विषयों पर चर्चा हुई. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के पथों पर ग्रामीणों के द्वारा धान, मड़ुवा, उड़द आदि सुखाने पर कार्रवाई शुरू करने, रांची की तर्ज पर खूंटी के तोरपा रोड, कचहरी परिसर, भगत सिंह चौक, डेली मार्केट, थाना के समीप एवं पिपराटोली में कुल पांच मॉड्यूलर शौचालय निर्माण करने का निर्णय लिया गया. वार्ड नंबर-16 में कई शौचालयों में दरवाजा नहीं लगाये जाने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को अविलंब इसे दुरुस्त करने को कहा गया. ठंड के मद्देनजर शीघ्र ही सभी वार्ड में निर्धनों के बीच कंबल बांटने का काम शुरू करने एवं सामुुदायिक शौचालय निर्माण के बाबत पुन: टेंडर निकालने का निर्णय लिया गया.
बैठक में शामिल लोग : बैठक में राखी कश्यप, आंचल देवी, संजय प्रसाद, मनोज नायक, शबनम खातून, मेलानी संगा, सुरेश मुंडा, सुरेंद्र सिंह, सुनीता गोप, मंजू देवी, अर्जुन पाहन,वीणा देवी, सामुएल होरो, सोफिया संगा (सभी पार्षद), विवेक कुमार एवं विजय कुमार (दोनों सिटी मैनजर), वरीय लिपिक मेंगोला गुड़िया, फखरूद्दीन अली अहमद, किरण ग्लोरिया केरकेट्टा, श्रवण कुमार, प्राण कुमार, अरुण कुमार, वीरेंद्र नाग आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




