253 लोगों का रंगीन वोटर कार्ड बना
Updated at : 05 Jul 2017 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : बचरा उत्तरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय स्थित बूथ नंबर 98 से 101 तक के कुल 253 लोगों का रंगीन वोटर कार्ड बनाया गया. मुखिया गुंजन कुमारी सिंह व वार्ड सदस्यों सहित बीएलओ इसमें शामिल थे. बुधवार को पंचायत के बचरा मवि व मवि बचरा बस्ती में रंगीन वोटर कार्ड बनाने का काम चलेगा. […]
विज्ञापन
पिपरवार : बचरा उत्तरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय स्थित बूथ नंबर 98 से 101 तक के कुल 253 लोगों का रंगीन वोटर कार्ड बनाया गया. मुखिया गुंजन कुमारी सिंह व वार्ड सदस्यों सहित बीएलओ इसमें शामिल थे. बुधवार को पंचायत के बचरा मवि व मवि बचरा बस्ती में रंगीन वोटर कार्ड बनाने का काम चलेगा. मौके पर बीएओ आशा देवी, कलवंती देवी, किरण देवी, गीता देवी, विकी कुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार मंडल, सुनील कुमार महतो आदि मौजूद थे.
इधर किचटो पंचायत अंतर्गत तरवां गांव व किचटो में मुखिया रंजू देवी की देखरेख में रंगीन वोटर कार्ड बनाने का काम मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. मुखिया ने बताया कि शनिवार आठ जुलाई को वोटर कार्ड की अशुद्धियां दूर करने के लिए मतदाताओं से विहित प्रपत्र प्राप्त किये जायेंगे. इसमें बीएलओ अशरिता, कुजूर, रेखा देवी, केशरी देवी आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




