पुलिस ने जमीन गैरमजरुआ के उपयोग पर लगायी रोक

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jun 2020 11:31 PM

विज्ञापन

पुनर्वास गांव चिरैयाटांड़ में खेल मैदान पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया है.

विज्ञापन

पिपरवार: पुनर्वास गांव चिरैयाटांड़ में खेल मैदान पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद पिपरवार पुलिस के साथ उक्त भू-खंड पर कब्जा करने के उद्देश्य से ग्रेडर मशीन लेकर पहुंचे सीसीएल अधिकारियों को कुछ महिलाओं ने समतलीकरण कार्य से रोक दिया.

महिलाओं ने पिपरवार पुलिस को बताया कि विवादित भू-खंड सीसीएल की नहीं है, बल्कि गैरमजरुआ है. उन्होंने पुलिस को जमीन के कागजात भी दिखाये. इसके बाद थाना प्रभारी ने कब्जा का प्रयास करनेवालों को जमीन का सत्यापन के कागजात प्रस्तुत करने तक उक्त भूमि का उपयोग करने पर रोक लगा दी.

वहीं, चिरैयाटांड़ के ग्रामीणों को भी खेल मैदान का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार चिरैयाटांड़ के ग्रामीण अवैध कब्जाधारियों से जमीन को मुक्त कराने के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे.

सीसीएल प्रबंधन के इस दिशा में कदम बढ़ाने पर देर करने से बुधवार को ग्रामीणों ने एक घंटे तक सीएचपी वाशरी का काम भी बंद करा दिया था. इसके बाद प्रबंधन व पुलिस हरकत में आयी थी.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola