नहीं पहुंचे पदाधिकारी, जनसुनवाई स्थगित
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jul 2020 5:25 AM
नहीं पहुंचे पदाधिकारी, जनसुनवाई स्थगित
सिल्ली : रांची-मुरी सड़क चौड़ीकरण व मजबूती करण कार्य परियोजना को लेकर जिला भू-अर्जन शाखा रांची की ओर से मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलसुद में ग्राम सभा सह जनसुनवाई का आयोजन किया गया था.
इस जनसुनवाई में कुलसूद, नावाडीह, हेंसाडीह, हाड़वाडीह, किता, करमा, चोरडेरा, लोटा, सारजमडीह, सिल्लीडीह, मिजरा, लोवापीड़ी, लुपुंग, सिल्ली, काशीडीह, ब्राह्मणडीह, सुलुमजुड़ी आदि गांव के सैकड़ों रैयत व ग्रामीण पहुंचे थे.
परंतु भू-अर्जन शाखा कार्यालय रांची से कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचे. इस कारण जनसुनवाई का आयोजन नहीं हो सका. विभाग के इस रवैये से रैयत व ग्रामीण नाराज दिखे. अंचल कार्यालय के सीआइ व कर्मचारी ने लोगों को समझा कर घर भेजा.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










