झारखंड में रांची समेत आठ जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में गिरेगा पारा

Updated:
विज्ञापन

बारिश का मौसम (AI IMAGE)

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से झारखंड में मानसून सक्रिय है. 6 से 9 जुलाई तक रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटे में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना गहरा निम्न दबाव (डिप्रेशन) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसका असर झारखंड पर दिख रहा है. इसके असर से राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में रविवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही. इसके प्रभाव से झारखंड में अगले कई दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और कई जिलों में भारी वर्षों की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद चार दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

6 जुलाई को गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 7 से 9 जुलाई तक संताल परगना और राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं.

सबसे अधिक बारिश जगन्नाथपुर में 

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी. जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) में सर्वाधिक 50.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसके अलावा हटगम्हरिया में 32.6 मिमी, गुड़ाबांधा में 27.2 मिमी, मझगांव में 25.4 मिमी और रांची (एयरपोर्ट) में 12.4 मिमी वर्षा हुई.

डालटनगंज सबसे गर्म, रांची का पारा 28 डिग्री

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, जमशेदपुर में 30.2 डिग्री, बोकारो में 35.4 डिग्री और चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ेंसरायकेला-खरसावां में सुस्त पड़ा मानसून, कम बारिश से धान की खेती प्रभावित 

ये भी पढ़ेंधनबाद में ई-रिक्शा चालकों में डर और नाराजगी, मोबाइल ऐप से गाड़ियां बंद करने का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola