बाइक से गिरकर युवक घायल

नारायणपुर. हाइस्कूल नारायणपुर के पास सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया.
नारायणपुर. हाइस्कूल नारायणपुर के पास सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, धोबना गांव निवासी महादेव किस्कू अपनी बहन के घर तरणी से बाइक से अपने घर लौट रहा था. हाइस्कूल नारायणपुर के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा. गिरने से उसे गंभीर चोटें आई. ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. घटना की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को स्थिर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










