आमजोरा गढ़ में 300 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की वैष्णवी पूजा

Updated:
विज्ञापन
आमजोरा गढ़ में 300 वर्षों से हो रही है मां दुर्गा की वैष्णवी पूजा

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के आमजोरा गढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की वैष्णवी पूजा 300 वर्षों से होते चली आ रही है.

विज्ञापन

दुर्गापूजा-2025. राज परिवार के राजा जय सिंह ने की थी पहली पूजा प्रतिनिधि, मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के आमजोरा गढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की वैष्णवी पूजा 300 वर्षों से होते चली आ रही है. इस देवी मंदिर की स्थापना सन् 1832 ई. से पूर्व राज परिवार के द्वारा करवाया गया था, तब से इस देवी मंदिर में पूजा पाठ आमजोरा गढ़ के राज परिवार के द्वारा करवाया जा रहा है. हालांकि वर्तमान समय में दुर्गापूजा राज परिवार के साथ सोलहआना के ग्रामीणों के सहयोग हो रहा है. आमजोरा दुर्गा मंदिर में 18वीं सदी के राजा जय सिंह के नेतृत्व में पहली पूजा हुई. इसके बाद ठाकुर गोपाल सिंह की देखरेख में पूजा-अर्चना शुरू हुई. इसके बाद उनके वंशज निरंजनलाल सिंह, मदनलाल सिंह, ठाकुर देवेंद्रनारायण सिंह एवं राजेंद्र प्रसाद सिंह की देखरेख में पूजा हुई. वर्तमान समय में राज परिवार के वंशज टिकेत मनी सिंह एवं चंद्र नारायण सिंह की देख रेख में पूजा हो हो रही है. आमजोरा गढ़ में वैष्णवी दुर्गा मंदिर रहने के कारण यहां महाअष्टमी के दिन विशेष पूजा होती है. इस दौरान विभिन्न प्रकार के भोग लगाये जाते हैं. रात्रि में महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाता है. आमजोरा दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष नवमी एवं दशमी के दिन दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्र के लोग सरीक होकर मेले का लुत्फ उठाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola