मिहिजाम में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस

मिहिजाम. नगर केपी बनर्जी रोड स्थित एवीटीआरएस प्रशिक्षण हाॅल में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. नगर केपी बनर्जी रोड स्थित एवीटीआरएस प्रशिक्षण हाॅल में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया. उद्घाटन ओंकार सेवा संस्थान के सचिव श्याम सुंदर हाजरा ने किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल के महत्व से अवगत कराया. कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए युवाओं को अपने जीवन में अच्छे गुणों को अपनाने की आवश्यकता है. रोजगार व जीवन में सफलता के लिए जीवन कौशल के गुणों से स्वयं को परिपूर्ण करना चाहिए. मौके पर क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कल्चरलइवेंट, प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें झारखंड व बंगाल से आये करीब 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. आयोजन एवीटीआरएस बेंगलुरू के सहायता से किया गया था. मौके पर तरुण दता, रीतू देवी, विश्वजीत दास, इफ्तेकार अंसारी, नयन साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola