चिरेका के ई-ऑफिस में हिंदी पर कार्यशाला आयोजित

Updated at : 22 Jun 2024 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
चिरेका के ई-ऑफिस में हिंदी पर कार्यशाला आयोजित

चिरेका के राजभाषा विभाग की ओर से तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के बधवार हॉल में ई-ऑफिस में हिंदी में काम कैसे करें विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. चिरेका राजभाषा विभाग की ओर से तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के बधवार हॉल में ई-ऑफिस में हिंदी में काम कैसे करें विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य व्याख्याता के रूप में गोरखपुर के श्याम बाबू शर्मा उपस्थित रहे. यह कार्यशाला दो पालियों में आयोजित हुई. प्रथम पाली में कर्मचारियों व द्वितीय पाली में अधिकारियों को ई-ऑफिस में हिंदी में कार्य निष्पादित करने का प्रशिक्षण दिया गया. इसमें ई-ऑफिस में हिंदी भाषा इनपुट के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गयी. साथ ही ई-ऑफिस के काम को आसान करने संबंधी जानकारी दी गयी. कार्यशाला में कुल 80 अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola