सुहागिनों ने अखंड सौभाग्यवती बने रहने का मांगा वर

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 16 May 2026 8:11 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले भर में शनिवार को वट सावित्री की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गयी.

विज्ञापन

आस्था. जिलेभर में विधि-विधान से हुई वट सावित्री की पूजा प्रभात खबर टोली, जामताड़ा. जिले भर में शनिवार को वट सावित्री की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गयी. सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ लगी रही. सुहागिनों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. वट वृक्ष में धागा बांधकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी. कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. शहर के गांधी मैदान के समीप षष्ठी तल्ला, राजपल्ली, नामुपाड़ा, कोर्ट मोड़, दुमका रोड शिव मंदिर के समीप वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा की. बिंदापाथर में सुहागिनों ने सुनीं सावित्री-सत्यवान की कथा बिंदापाथर. बिंदापाथर सहित श्रीपुर, बांदो, गेड़िया, खैरा, पालोजोड़ी बस्ती, चापुड़िया आदि गांवों में शनिवार को वट सावित्री की पूजा की गयी. पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. सुबह से ही गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा. इस दौरान सुहागिन महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनीं. नारायणपुर में वट वृक्ष की धूमधाम से हुई पूजा नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड के मंडरो, जगवाडीह, चंद्रपुर, गम्हरियाटांड़, कमलडीह आदि गांवों में सुहागिनों ने शनिवार को अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री पूजा की. पूजा को लेकर अहले सुबह से ही महिलाएं सोलह शृंगार कर वट वृक्ष के समक्ष पहुंच गयां, जहां विधि पूर्वक सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की. अपने पति के दीर्घायु की भगवान से मंगलकामना की. फतेहपुर में वट सावित्री पूजा में शामिल महिलाएं फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा, आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की. पूजा को लेकर सुबह से ही गांवों में धार्मिक वातावरण बना रहा. महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए कामना की.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola