साफ-सफाई के महत्व से ग्रामीणों को कराया गया अवगत

Updated:
विज्ञापन
साफ-सफाई के महत्व से ग्रामीणों को कराया गया अवगत

नारायणपुर. स्वच्छता ही सेवा है के तहत नारायणपुर पंचायत की जलसहियाओं ने शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया.

विज्ञापन

नारायणपुर. स्वच्छता ही सेवा है के तहत नारायणपुर पंचायत की जलसहियाओं ने शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया. यह अभियान प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया गया. उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने की अपील की गयी. जलसहियाओं ने गांव-गांव जाकर कचरा प्रबंधन, शौचालय के उपयोग, हाथ धोने की सही विधि और शुद्ध पेयजल के महत्व पर चर्चा की. ग्रामीणों को बताया कि गंदगी कई बीमारियों का कारण बनती है, इसलिए हर परिवार की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास का वातावरण साफ रखें. कई जगहों पर सामूहिक रूप से साफ-सफाई भी की गयी. इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola