शिविर में वृद्धा पेंशन के लाभुकों का किया गया सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
शिविर में वृद्धा पेंशन के लाभुकों का किया गया सत्यापन

बिंदापाथर. खैरा पंचायत भवन में शनिवार को वृद्धा पेंशन लाभुकों के सत्यापन के लिए विशेष शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. खैरा पंचायत भवन में शनिवार को वृद्धा पेंशन लाभुकों के सत्यापन के लिए विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में पर्यवेक्षक बीआरपी अर्जुन कुमार व सोनाली मंडल ने बताया कि पंचायत के कुल 243 लाभुकों का सत्यापन किया जाना है. पेंशन सत्यापन के लिए बैंक पासबुक, आधार कार्ड व वोटर पहचान पत्र जरूरी है. मुखिया लखीलाल मरांडी ने बताया कि शिविर में सभी पेंशनधारी सत्यापन जरूर करावें. अन्यथा पेंशन बंद हो सकती है. मौके पर पंचायत सचिव चंदन गागरई, प्रज्ञा केंद्र के संचालक संदीप यादव, सेविका सुधा देवी, मीना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola