पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए किया गया टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन
पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए किया गया टीकाकरण

नाला. बीएचओ डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में नाला एवं फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पशुओं को टीका लगाया गया.

विज्ञापन

नाला. बीएचओ डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में नाला एवं फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पशुओं को टीका लगाया गया. पशुपालकों को पशु रोग से संबंधित जानकारी दी गयी. बंदरडीहा पंचायत अंतर्गत पिंडारगड़िया, सिमलडुबी, पाटनपुर आदि गांवों में टीकाकरण किया गया. डॉ मुकेश कुमार ने पशुपालकों से कहा कि ठंड के मौसम में पशुओं में सांस की बीमारी जैसे कि निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, पाचन तंत्र की समस्याएं जैसे कि दस्त, कब्ज आदि हो सकते हैं. पशुओं को पैर में फटे पैर, पैर में दर्द, खुरहा आदि गंभीर बीमारी हो सकती है. जाड़े के मौसम में पशुओं को गर्म और सूखे स्थान पर रखने, ठंड से बचाने तथा पशुओं को संतुलित आहार देने की सलाह दी. ऐसे में पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य करवायें. मौके पर मृणाल कुमार मंडल, राजेश दास, कंचन प्रसाद, सचिन दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola