करमाटांड़ में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने उत्तम साह

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने उत्तम साह

विद्यासागर. करमाटांड़ हटिया प्लॉट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ हटिया प्लॉट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में समिति की नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष-उत्तम साह व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बिनोद साह, बाबुमनी गंडल, महेंद्र रजक, रंजीत साह, मिक्कू गुप्ता और घनश्याम गुप्ता को सौंपी गयी. वहीं सचिव संतोष मंडल और उपसचिव गोविंद मंडल, बबलू साह, सौरभ गुप्ता, भूदेव मंडल, संजू मंडल, निशु साह, मंथन गुप्ता को बनाया गया. कोषाध्यक्ष नीरज कुमार साह व उप कोषाध्यक्ष अभिषेक पोद्दार, शिवम गुप्ता, चंदन साह, रोहन साह, आकाश साह, गौरव साह को बनाया गया. बैठक के दौरान दुर्गापूजा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष पूजा और अधिक भव्य, आकर्षक ढंग से की जायेगी. हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. समिति ने साफ-सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, भजन-कीर्तन के आयोजन पर भी जोर दिया. सदस्यों ने एकजुट होकर पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर विमल जायसवाल, आनंद शाह, पप्पू शाह, मितेश शाह, भूदेव मंडल, आकाश शाह, नंदू साह, मुकेश मंडल, नितेश गुप्ता, टिंकू रेखान, किशोर जायसवाल, जितेंद्र साह, आशीष शाह, चंदन शाह, गोविंद मंडल, रामजी शाह, अजीत मंडल, संतोष साह, रोहन साह, साहिल शाह, राजकुमार मंडल, लालमोहन मंडल, गौरव शाह, शिवम जायसवाल, मंथन गुप्ता, अरविंद मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola