अक्षय तृतीया पर योगेश्वर धाम शिव मंदिर में 31 बटुकों का हुआ उपनयन

ब्राह्मण समाज का उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित
जामताड़ा. अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पबिया स्थित योगेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में आठगांवा कानकुब्ज ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार (आचार्य समूह) कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग जिलों से आये 31 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया. कार्यक्रम में जामताड़ा के अलावा दुमका, देवघर, गिरीडीह, धनबाद आदि जिलों जिले के कानकुब्ज ब्राह्मण समाज के लोग पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. आठगांवा कानकुब्ज ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम किया गया. उपनयन संस्कार कार्यक्रम के संयोजक चंचल दुबे ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार ऐतिहासिक रहा. उपनयन संस्कार में अलग-अलग जिलों से पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे आरंभ हुओ. अलग-अलग जिलों से पहुंचे विद्वान आचार्य समूह के मंत्रोच्चारण से उपनयन संस्कार संपन्न हुआ. दोपहर बाद करीब 3:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिला-पुरुष, युवक-युवतियों को भोजन कराया गया. वहीं समाज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद तिवारी ने कहा आठगांवा कानकुब्ज ब्राह्मण समाज ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से समाज के अलग-अलग क्षेत्र में भव्य रूप में बटुकों को उपनयन संस्कार करा रहा है. उपनयन संस्कार के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन आने वाले साल में होगा. ऐसा प्रस्ताव समाज के प्रतिनिधियों ने रखा है. उपनयन संस्कार कार्यक्रम में कतरास के अरुण तिवारी, यदुनंदन पाठक, सत्यनारायण तिवारी, बम शंकर उपाध्याय, धनंजय मिश्र, तन्मय मिश्रा, मनु तिवारी, विनोद राय, विमल पांडे, मुकेश मिश्रा आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










