अंडर-14 बालक कबड्डी में उमवि पिपरासोल बना विजेता

Updated:
विज्ञापन
अंडर-14 बालक कबड्डी में उमवि पिपरासोल बना विजेता

विद्यासागर. करमाटांड प्रखंड के गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के मैदान में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड प्रखंड के गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के मैदान में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हो गया. प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, बॉलीबॉल, रस्सा कस्सी और फुटबॉल खेल का आयोजन हुआ. अंडर-14 बालक वर्ग के कबड्डी में उमवि पिपरासोल की टीम विजेता रही. वहीं उउवि कालाझरिया की टीम उप विजेता रही. अंडर-14 बालिका खो खो और कबड्डी में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय करमाटांड़ की टीम विजेता रही. अंडर-17 बालक खो खो प्रतियोगिता में गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय करमाटांड़ की टीम विजेता रही, जबकि उउवि कालाझरिया की टीम उपविजेता रही. अंडर-14 बालक और बालिका रस्सा- कस्सी में उउवि कालाझरिया की टीम विजेता व पीएमश्री उमवि पिंडारी की टीम उपविजेता रही. अंडर-14 बालक वर्ग के खो-खो में उमवि पिंडारी की टीम विजेता रही. विजयी खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता का संचालन विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक निवास कुमार मंडल ने किया. आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक नीतेश सेन, बीआरपी सरफराज, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, शिक्षक विद्यासागर, रामाशीष लाल, मनोज हेंब्रम, अजित कुमार तिवारी, परिमल मिश्रा, देवनारायण गुप्ता आदि ने सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola