जामताड़ा नगर में लगाये जायेंगे दो हजार पौधे : आशा गुप्ता

जामताड़ा. विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने की.
संवाददाता, जामताड़ा. विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने की, जबकि मुख्य रूप में समाजसेवी सह भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता मौजूद रहे. बैठक में विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संगठनों, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेंट एंथोनी स्कूल प्रबंधन, सत्यमेव जयते फाउंडेशन, सर्वोदय सेवा समिति और वालंटियर ब्लड डोनर संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाकर “ग्रीन जामताड़ा” अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई. नपं अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता है. नगर पंचायत का लक्ष्य शहर में कम से कम 2000 पौधे लगाने का है. वहीं तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा को हरा भरा और स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. मौके पर नगर प्रबंधक निर्मल कुमार आशीष, अरूप मित्रा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










